Farrukhabad News: शाहजहांपुर के अल्ल्हागंज थाना क्षेत्र स्थित पुल पर रात करीब 10 बजे स्टेयरिंग फेल होने के कारण गन्ना लदा ट्रक रेलिंग तोड़ता हुआ रामगंगा नदी में जा गिरा। इसमें चालक राजपाल ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई।
फर्रुखाबाद जिले में मुरादाबाद थाना बिलारी के गांव रुस्तमपुर निवासी चालक राजपाल पुत्र नेकसे रात करीब 10 बजे अमृतपुर से अपने ट्रक में गन्ना भरकर हरदोई के रूपापुर स्थित चीनी मिल जा रहा था। तभी शाहजहांपुर के थाना अल्ल्हागंज स्थित पुल पर ट्रक का स्टेयरिंग फेल हो गया। इससे ट्रक रेलिंग तोड़ता हुआ रामगंगा में जा गिरा। चालक ने किसी तरह रामगंगा से निकल कर जान बचाई।
विज्ञापन
वह रात भर रामगंगा के किनारे साधु के आश्रम में लेटा रहा। वहां से वह सुबह 10 बजे के बाद घटनास्थल पर पहुंचा। शाहजहांपुर के जलालाबाद सीओ, नायब तहसीलदार और थाना अल्हागंज प्रभारी ने ट्रक को निकलवाने के लिए क्रेन मंगाई है। जिस स्थान पर 25 फीट से अधिक गहराई होने से निकालने में दिक्कत आ रही है। घटनास्थल फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर क्षेत्र के बार्डर की है।