कानपुर में बिल्हौर थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरिया नेवादा में शुक्रवार को एक युवक ने घर में घुसकर युवती पर ब्लेड से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी घायल कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।
दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बिल्हौर भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।