फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: युवक की हत्या कर शव बाग में फेंका, चेहरे पर डाला तेजाब, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 10 Jun 2026 06:18 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव बरखेड़ा में युवक की हत्या कर शव बाग के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। शव की पहचान न हो सके, इसके लिए चेहरे पर तेजाब डाला गया था। चेहरा सहित अन्य हिस्सा झुलसने के साथ काला पड़ गया था। शरीर के ऊपरी हिस्से पर फफोले पड़े थे। पुलिस के प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी।

विज्ञापन


गांव खेतलपुर सौरिया निवासी अवनीश राजपूत बुधवार दोपहर को गांव बरखेड़ा स्थित आम के बाग में गए थे। वहां झाड़ियों में उन्होंने युवक शव पड़ा देखा तो पुलिस को जानकारी दी। शव औंधे मुंह पड़ा था। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। शव से बदबू आने के कारण उसके एक-दो दिन पुराना होने की आशंका जताई गई। पुलिस ने छानबीन के साथ शव की पहचान करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक के शरीर के ऊपर हिस्से में कोई कपड़ा नहीं था और नीचे भूरे रंग की पैंट पहने था।

विज्ञापन

पैंट की जेब से तंबाकू का एक पत्ता, साठ रुपये व तंबाकू की एक पुड़िया निकली। वह चप्पलें पहने था। फाॅरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र किए। माना जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव वहां फेंका गया है। थानाध्यक्ष नितिन चौधरी ने कहा कि जांच की जा रही है। युवक के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थाना क्षेत्रों व जिलों में फोटो भेजी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें