फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad:  खेत में लकड़ियां काट रही महिला को लगी गोली; तमंचा हाथ में लेते ही हुआ फायर, लोहिया अस्पताल रेफर

Fri, 17 Jul 2026 04:40 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: कायमगंज क्षेत्र में खेत पर काम कर रही एक महिला के दाहिने हाथ में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। महिला का दावा है कि खेत में पड़ा तमंचा उठाते ही अचानक फायर हो गया। घायल को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के पचरौली गांव में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 40 वर्षीय भगवान देवी पत्नी रनवीर के दाहिने हाथ में गोली लग गई। गंभीर हालत में पड़ोसी उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां से लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायल महिला ने उपचार के दौरान बताया कि वह खेत पर ईंधन के लिए लकड़ियां काट रही थी।

विज्ञापन

इसी दौरान खेत में पड़ा तमंचा उठाकर देख रही थी। तभी अचानक उससे फायर हो गया और गोली उसके दाहिने हाथ में लग गई। सीएचसी में डॉक्टर जितेंद्र बहादुर सिंह और डॉक्टर अमित कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को गंभीर हालत में डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना अस्पताल प्रशासन ने मेमो के माध्यम से कोतवाली पुलिस को भेज दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें