फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, ससुराल पक्ष पर जहर देने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 08 Nov 2025 11:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: कायमगंज क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों ने शराब के आदी पति और ससुराल पक्ष पर जहर देकर मारने का गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सीएचसी में मालती की मौत पर मायूस खड़े परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज क्षेत्र के गांव हजरतपुर निवासी ओमप्रकाश शाक्य की पुत्री मालती (26) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने उसे जहर देकर मार डाला। मालती की शादी चार वर्ष पूर्व नवाबगंज क्षेत्र के गांव कांधेमई निवासी अंकित से हुई थी।

विज्ञापन

उसे शराब का आदी बताया गया है। परिजनों के अनुसार, अंकित अक्सर मालती से मारपीट करता था। दो दिन पूर्व तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर पिता जब ससुराल पहुंचे, तो उनसे जबरन एक कागज पर हस्ताक्षर करा लिए गए। शनिवार को सीएचसी में इलाज के दौरान मालती की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें