फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: तहसील गेट पर शख्स ने काटा हंगामा, लेखपाल पर लगाया रिश्वतखोरी का आरोप, जांच में जुटे अधिकारी

Sat, 08 Nov 2025 11:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: सदर तहसील गेट पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने लेखपाल पर रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। यह शिकायत की कि एसडीएम कार्यालय से कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद हंगामे का वीडियो वायरल होने पर प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में सदर तहसील परिसर में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने तहसील गेट पर खड़े होकर जमकर हंगामा किया। हंगामा करने वाले व्यक्ति ने आरोप लगाया कि लेखपाल उससे रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत करने के बावजूद एसडीएम कार्यालय से कोई कार्रवाई नहीं की गई। बताया जा रहा है कि हंगामा करने वाला व्यक्ति पूर्व जिला पंचायत सदस्य है। तहसील गेट पर हुए इस हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें