बता दें कि गंगा एक्सप्रेसवे से फर्रुखाबाद को जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे बनाने की घोषणा पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बाद में लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद कर चुके थे। लिंक एक्सप्रेसवे बनने पर फर्रुखाबाद 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा, तो यहां के लोगों को लाभ मिलेगा।
लिंक एक्सप्रेसवे के ये होंगे फायदे
गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़़ने पर फर्रुखाबाद के औद्योगिक विकास, व्यापार, कृषि, पर्यटन आदि क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा। इससे क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। बता दें कि जरदोजी, दालमोट और तंबाकू उत्पादन के लिए फर्रुखाबाद की पहचान है।