फर्रुखाबाद जिले के पुलिस अधीक्षक के स्टेनो पर रुपये मांगने के आरोप, भाजपा नेता के इशारे पर लाइन हाजिर किए जाने और सिपाही के वायरल वीडियो के मामले में सीओ सिटी ने जांच पूरी कर ली है। इसमें एसपी के स्टेनो व भाजपा नेता को क्लीन चिट दी गई है।
फतेहगढ़ कोतवाली में तैनात सिपाही श्रीप्रकाश को एसपी ने मंगलवार रात लाइन हाजिर कर दिया था। सिपाही ने भाजपा नेता के इशारे पर बिना जांच के हटाए जाने व एसपी के स्टेनो पर रुपये मांगने का आरोप लगाकर वीडियो वायरल कर दिया था।