फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: सड़क शिलान्यास पर ग्रामीणों का हंगामा, विधायक को घेरा, शिलापट नोचा

Thu, 21 May 2026 11:03 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

चक रोड की चौड़ाई बढ़ाए जाने से ग्रामीण सड़क निर्माण का विरोध कर रहे हैं। विधायक ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से समस्या के निस्तारण के बाद काम शुरू करने को कहा है। 
 
विज्ञापन
गांव करनपुरदत्त के पास सड़क निर्माण का विरोध करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव करनपुरदत्त-जटपुरा संपर्क मार्ग के शिलान्यास के लिए पहुंचे क्षेत्रीय भाजपा विधायक सुशील शाक्य को ग्रामीणों ने घेर लिया। बृहस्पतिवार शाम को हुए इस घटनाक्रम में ग्रामीणों ने शिलापट का कपड़ा नोचकर फेंक दिया और पूजन के लिए जलाया गया दीपक भी बुझा दिया। ग्रामीण सड़क की चौड़ाई बढ़ाए जाने का विरोध कर रहे थे, जिससे उनके खेत कटने का आरोप है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग करीब 57 लाख रुपये की लागत से 3.75 मीटर चौड़ी और एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कर रहा है। विधायक के पहुंचने से पहले लोक निर्माण विभाग के जेई अंकित सिंह, ठेकेदार और भाजपा कार्यकर्ता वहां मौजूद थे। उन्होंने शिलान्यास के लिए पत्थर आदि लगवा दिया था। विधायक को पत्थर पर लगा लाल कपड़ा हटाना था। विधायक के पहुंचते ही पड़ोसी गांव मुजहा के ग्रामीण सड़क निर्माण का विरोध करने लगे। ग्रामीणों ने विधायक के सामने हंगामा करते हुए शिलान्यास पट पर लगे लाल कपड़े नोचकर फेंक दिए।
Trending Videos
विज्ञापन

विधायक ने ग्रामीणों की बात सुनी और उन्हें समझाकर शांत किया। उन्होंने कहा कि आज शिलान्यास होने दें, सभी के साथ लोक निर्माण विभाग के अधिकारी बैठकर बात करेंगे। समस्या का समाधान होने के बाद ही सड़क निर्माण कराया जाएगा। इसके बाद विधायक ने सड़क का शिलान्यास किया।

ग्रामीणों का कहना था कि यह चक सड़क है जिसकी चौड़ाई दो मीटर है। अब सड़क की चौड़ाई बढ़ाए जाने से उनके खेत कटेंगे। उनका तर्क था कि इससे सड़क निर्माण नहीं होना चाहिए। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि इस मार्ग से सिर्फ गांव जटपुरा के लोगों को ही लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें