फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: 19 केंद्रों पर शुरू हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा, गहन जांच के बाद परीक्षार्थियों को मिला प्रवेश

Thu, 21 May 2026 10:36 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: जिले के 19 केंद्रों पर लेखपाल भर्ती परीक्षा कड़ी चेकिंग के बाद सुबह 10 बजे से शुरू हो गई। प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में लेखपाल भर्ती परीक्षा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए जनपद के 19 केंद्रों को स्थापित किया गया है। बृहस्पतिवार सुबह से ही कमालगंज के परीक्षा केंद्र श्री फिरोज गांधी जनता इंटर कॉलेज, आरपी इंटर कॉलेज व आरपी डिग्री कॉलेज के गेट पर परीक्षार्थियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। आठ बजे जैसे ही गेट पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई, तो लंबी लाइनें लग गईं। मुख्य गेट पर पुलिसकर्मियों ने परीक्षार्थियों की गहनता से जांच की। कपड़ें, जेब, बाल जांचने के बाद जूते व मोजे भी उतवाकर देखे गए।

विज्ञापन

इसके बाद विद्यालय गेट पर मेटल डिटेक्टर मशीन से जांच की गई। प्रवेश पत्र के साथ एक पहचान पत्र देख कर केंद्र तक जाने की अनुमति दी गई। उपजिलाधिकारी व प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने तीनों परीक्षा केंद्रों पर पहुंच सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए। साढ़े नौ बजे प्रवेश रोक दिया गया। 10 बजे परीक्षा शुरू कर दी गई। परीक्षा केंद्रों के आस-पास परीक्षार्थियों के साथ आने वाले लोग छांव में बैठ कर इंतजार करते रहे। दुकानों के बाद जमीन पर लेट कर आराम करते रहे।

Trending Videos
विज्ञापन

फर्रुखाबाद में लेखपाल भर्ती परीक्षा - फोटो : amar ujala




कान के कुंडल, गले से ताबीज उतरवाए

परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों को गहनता से जांच के बाद प्रवेश दिया गया। आरपी इंटर कॉलेज के बाहर कर्मचारियों ने परीक्षार्थियों के जूते व मोजे उतरवाकर जांच के बाद ही प्रवेश दिया। वहीं महिलाओं के कान के कुंडल, गले से ताबीज, दुप्पटा व वालों से क्लेचर हटवाकर ही उनको जाने दिया गया। फिरोज गांधी जनता इंटर कॉलेज के परीक्षार्थियों के बैग व अन्य सामान मुख्य मार्ग के किनारे दुकानों के बाहर रखा गया। यहां कर्मचारी व्यवस्था में लगे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें