फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: फर्जी वोटिंग पर बवाल और हंगामा, सपा व भाजपा नेताओं में नोकझोंक, पूर्व विधायक हाईवे पर बैठीं

Fri, 23 Oct 2026 05:04 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: मोहम्मदाबाद ब्लॉक स्थित मतदान केंद्र पर विधान परिषद शिक्षक-स्नातक चुनाव के दौरान फर्जी मतदान को लेकर सपा और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। एक युवक का वोट पहले ही पड़ जाने के मामले पर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
फर्जी वोटिंग पर बवाल और हंगामा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में विधान परिषद शिक्षक-स्नातक चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान चल रहा था। मोहम्मदाबाद ब्लॉक कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार दोपहर बाद एक युवक मतदान करने पहुंचा, तो पता चला उसका वोट पहले ही पड़ चुका है। इसको लेकर सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक होने लगी।

विज्ञापन

यह देख पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को हटाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस बात पर आपत्ति जताई कि सपा कार्यकर्ता वहां क्या कर रहे हैं। यह बात पूर्व विधायक सपा नेता उर्मिला राजपूत को नागवांर लगी। वह हाईवे पर ही बैठ गईं। कहा कि देखें किसकी ताकत है, जो उन्हें हटा दे। इस पर पुलिस कर्मियों में आरजू-मिन्नत कर समझाया। इसके बाद पूर्व विधायक उठकर चली गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें