फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: वाहन की टक्कर से बाइक सवार चचेरे दो भाइयों की मौत, दोनों नहीं लगाए थे हेलमेट

Sun, 16 Nov 2025 10:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार चचेरे दो भाइयों की जान चली गई। हादसा कायमगंज रेलवे स्टेशन जाते समय हुआ। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय रेलवे स्टेशन जा रहे चचेरे दो भाइयों की रविवार रात को अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। इससे परिजनों में चीख पुकार मच गई। दोनों भाई हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी अतुल (28) पुत्र रामआसरे शाक्य रविवार रात करीब आठ बजे अपने चचेरे भाई नितेश (30) पुत्र शिवआसरे को रेलवे स्टेशन कायमगंज बाइक से छोड़ने जा रहा था। नितेश दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। लखनपुर गांव के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। चिकित्सक ने अतुल को मृत घोषित कर दिया। नितेश की हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां देर रात पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

अतुल की शादी करीब दो साल पहले जिला एटा के गांव थाना राजा रामपुर निवासी सपना के साथ हुई थी। उसके कोई बच्चा नहीं है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। नितेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मां की मौत हो चुकी है। कायमगंज कोतवाल एमएम चतुर्वेदी ने बताया कि अतुल व नितेश हेलमेट नहीं लगाए थे। बाइक अतुल चला रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें