फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: दो भाइयों की हत्या कर शव कुएं में फेंके, अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

Thu, 20 Jun 2024 07:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

यूपी के फर्रुखाबाद जिले में दो भाइयों की हत्या कर शव कुएं में फेंकने का मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों के सिर में गंभीर चोट आने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज में मक्के की फसल काटने गए दो भाइयों की हत्या कर उनके शव कुएं में फेंक दिए गए। परिजन तलाशते हुए पहुंचे। दोनों के शव कुएं में पड़े मिले। एसपी सहित फाेरेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमों को लगाया गया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव बंथलशाहपुर निवासी छविनाथ के पुत्र गुलाब (35), अजीत उर्फ दारा सिंह(23) बुधवार को घर से शाम चार बजे मक्के की फसल काटने खेत पर गए थे। गुलाब ने गांव के अरविंद के खेत में बंटाई पर मक्के की फसल की बुआई की थी। दोनों भाई रात नौ बजे तक घर वापस नहीं पहुंचे। ऐसे में पिता छविनाथ, भाई संजय, अशोक, करन दोनों भाइयों की खोज में निकले। उनके मोबाइल फोन पर कॉल की गई लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहे थे। लगभग 12 बजे परिजन खेत के पास कुएं पर पहुंचे। दोनों के मोबाइल कुएं की दीवार पर रखे मिले।

टार्च की रोशनी से कुएं में देखा तो गुलाब व अजीत के शव अंदर पड़े दिखाई दिए। इससे पिता व तीनों भाई दहाड़े मारकर रोने लगे। सूचना पर एसपी विकास कुमार, सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार, एसओ भोलेंद्र चतुर्वेदी, एसओजी प्रभारी जितेंद्र पटेल सहित फाेरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। गुलाब व अजीत के शव कुएं से बाहर निकलवाए गए। कुएं के अंदर पानी की दो बोतलें रखी मिली। गुलाब के बाई आंख के पास चोट का निशान मिला।

 

इसके अलावा दोनों भाइयों के शरीर पर कोई जाहिरा चोट नहीं पाई गई। पिता छविनाथ ने गांव में किसी से रंजिश होने की बात से इन्कार कर दिया। पुलिस ने छविनाथ की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।

 
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक दोनों भाइयों के सिर पर आई गंभीर चोट लगने से मौत की पुष्टि की गई। एसपी विकास कुमार ने बताया कि दो भाइयों के शव कुएं के अंदर पड़े मिले हैं। मौके पर साक्ष्य एकत्र किए गए है। दोनों भाइयों के जाहिरा चोट नहीं पाई गई है। खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें