इसी अस्पताल में भर्ती हुआ था कोरोना मरीज
- फोटो : amar ujala
फर्रुखाबाद में कानपुर के फार्चून हास्पिटल से इलाज कराकर लौटे, वृद्ध को बेेटे-बहू समेत क्वारंटीन कर तीनों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। फार्चून हॉस्पिटल में कैंसर रोगी के कोरोना पॉजिटिव निकलने से उसे सील कर दिया गया है। इस अस्पताल से गुर्दे का इलाज करा रहे दुकानदार के लौटने पर स्वास्थ्य टीम उनके घर पहुंच गई।
दुकानदार और उसके पुत्र व बहू को कोरोना संदिग्ध मान कर क्वारंटीन फैसिलिटी सेंटर मिशन अस्पताल भेज दिया। वहां तीनों का नमूना लेकर जांच को भेज दिया गया। मोहल्ला कछियाना निवासी 65 वर्षीय वृद्ध की शहर में किराने की दुकान है। उनको गुर्दे व रीड़ की हड्डी में समस्या थी। पुत्र ने उन्हें कानपुर के फार्चून हॉस्पिटल में भर्ती कराया था।