सीसीटीवी कैमरे हटाने की मांग उठाई
मामला तब बिगड़ गया जब सात अगस्त को बड़ी संख्या में ग्रामीण मजार पर पहुंच गए। हिंदू पक्ष ने इसे मंदिर बताते हुए नारेबाजी की और धार्मिक भाषण दिए। साथ ही सीसीटीवी कैमरे हटाने की मांग उठाई। इस पर मुस्लिम पक्ष ने भी जवाबी नारेबाजी की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
45 नामजद और 100 अज्ञात पर मुकदमा
पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों की गतिविधियों से क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग हो गई। दरोगा जगदीश वर्मा की तहरीर पर दोनो पक्षों से 45 नामजद और 100 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। गांव में स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।