Farrukhabad News: इंटर में फेल होने पर छात्रा ने कीटनाशक पी लिया, जिसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल लाया गया। अस्पताल स्टाफ ने बिना पर्चा और बीएचटी बनाए ही छात्रा को ड्रिप और इंजेक्शन लगा दिए, जिसका खुलासा अगले दिन वार्ड में हुआ।
फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज थाना क्षेत्र के गांव चरन नगला निवासी छब्बर पाल की पुत्री प्रियंका (18) ने इंटर की परीक्षा दी थी। परीक्षा परिणाम आने पर पता चला कि वह फेल हो गई है। इसी से गुस्साई छात्रा ने घर में रखा मूंगफली में डालने वाली दवा पी ली। हालत खराब होने पर दो दिन निजी डॉक्टर के यहां इलाज कराया। इसके बाद शनिवार शाम उसे लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया।
विज्ञापन
यहां अधीनस्थों की लापरवाही इतनी कि उसका बिना पर्चा, बीएचटी बने ही बोतल (ड्रिप) चढ़ा दी और इंजेक्शन भी लगा दिए। इसके बाद उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। वार्ड में रविवार सुबह स्टाफ ने जांच की, तो पता चला कि प्रियंका की बीएचसी ही नहीं है। इसके बाद पिता ने इमरजेंसी में जानकारी दी। इमरजेंसी में ड्यूटी कर रहे डॉ. अभय श्रीवास्तव ने पर्चा, बीएचटी बनवाकर उसे भर्ती करके इलाज शुरू किया।