फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad Accident: तेज रफ्तार कार ने दो किशोरों को रौंदा, एक की मौत और दूसरा घायल, लोहिया अस्पताल रेफर

Thu, 12 Feb 2026 10:10 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद के खुदागंज में बारात चढ़ाने के दौरान कार की टक्कर से बैंड कर्मी  किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी  गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच और फरार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में कमालगंज थाना क्षेत्र के खुदागंज कस्बा में बुधवार रात करीब 10 बजे बारात चढ़ाने के लिए कादरीगेट थाना क्षेत्र के जसमई से बैंड पहुंचा। बैंड में काम करने वाले कादरीगेट थाना क्षेत्र के गांव खानपुर मढ़ैया निवासी गौतम (15) पुत्र संजू व रजित (15) पुत्र राजीव बैंड के पीछे पैदल चल रहे थे। तभी कमालगंज की ओर से जा रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

विज्ञापन

हादसे में दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक डॉ. मान सिंह ने गौतम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल रजित की हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पर अस्पताल पहुंचे परिजन शव देख बिलखने लगे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें