फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: जमीन खरीद में 'सुस्ती' पड़ी भारी, डीएम ने नीबकरोरी और मदनपुर के लेखपालों को किया सस्पेंड

Sat, 16 May 2026 08:55 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: जिले में मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के तहत भूमि खरीद कार्य में शिथिलता बरतने पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।
विज्ञापन
बड़ौद टीआई निलंबित
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट 'लिंक एक्सप्रेसवे' के काम में लापरवाही बरतने वाले राजस्व कर्मियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। शनिवार को सदर तहसील में जमीन खरीद की समीक्षा करने पहुंचीं जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कार्य में शिथिलता मिलने पर बड़ी कार्रवाई की। डीएम ने नीबकरोरी और मदनपुर के लेखपालों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शासन की प्राथमिकता वाले इस कार्य में लापरवाही देख डीएम का पारा चढ़ गया और उन्होंने अन्य लेखपालों को भी अंतिम चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
Trending Videos

मुख्यमंत्री के निर्देश पर भी बेपरवाह थे कर्मचारी

दरअसल, मुख्यमंत्री की ओर से स्पष्ट निर्देश हैं कि लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि खरीद का कार्य आगामी 31 मई तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए। इसके बावजूद शनिवार सुबह 10:30 बजे जब जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर सदर तहसील पहुंचीं, तो हकीकत कुछ और ही निकली। एडीएम वित्त एवं राजस्व, एसडीएम सदर और तहसीलदार के साथ हुई समीक्षा बैठक में यह सामने आया कि कुछ लेखपाल जमीन खरीद की प्रक्रिया में रुचि नहीं ले रहे हैं और पत्रावलियों का काम अधूरा पड़ा है।

इन लेखपालों पर गिरी गाज

भूमि खरीद की धीमी प्रगति और पत्रावलियों की जांच में दोष पाए जाने पर डीएम ने कड़ा फैसला लिया:

  • प्रवीन दुबे: लेखपाल, नीबकरोरी (निलंबित)

  • महेश्वर सिंह: लेखपाल, मदनपुर (निलंबित)

डीएम ने स्पष्ट किया कि शासन की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में किसी भी स्तर की शिथिलता अक्षम्य है। उन्होंने कहा कि जो राजस्व कर्मी समयसीमा का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

रजिस्ट्री दफ्तर का निरीक्षण, रोजाना होगी समीक्षा

समीक्षा बैठक के बाद जिलाधिकारी ने रजिस्ट्री कार्यालय का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों से बेहतर समन्वय स्थापित करें ताकि भूमि अधिग्रहण और खरीद की प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें