फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: भाजपा नेता के स्कूल में शर्मनाक घटना, वार्डन ने डंडे से छात्रों को पीटा, आठ छात्र गंभीर घायल

Wed, 22 Jul 2026 01:37 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: मऊदरवाजा थाना क्षेत्र स्थित भाजपा नेता के सीपी इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार रात बिजली जाने पर शोर मचाने से गुस्साए वार्डन ने डंडे से पीटकर आठ छात्रों को घायल कर दिया। विद्यालय प्रबंधन ने आरोपी वार्डन सत्यजीत तिवारी को पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते घायल छात्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में भाजपा नेता मिथलेश अग्रवाल के सीपी इंटरनेशनल स्कूल मंगलवार रात को वार्डन ने बिजली जाने पर बच्चों ने शोर मचा दिया। इससे गुस्साए वार्डन ने डंडे से छात्रों को पीट दिया। इससे आठ छात्र घायल हो गए। उनका रात को ही स्कूल प्रबंधन वाले अस्पताल में इलाज कराया गया। स्कूल प्रबंधन ने वार्डन को पुलिस को सौंप दिया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में भाजपा नेता मिथलेश अग्रवाल का सीपी इंटरनेशनल स्कूल है। इसके छात्रावास में 60 छात्र रहते हैं। मंगलवार रात करीब नौ बजे बिजली चली गई। इसी दौरान छात्रावास के बच्चों ने शोर मचा दिया। इस बीच छात्र आपस में भिड़ गए। इससे गुस्साए वार्डन ने डंडे से छात्रों को पीट दिया।

http://



छात्रों की मरहम पट्टी व एक्सरे कराया गया

इसमें आठ छात्र घायल हो गए। तभी किसी छात्र ने फोन से अपने परिजन को जानकारी दे दी। इसके बाद छात्रों के परिजन के फोन शिक्षकों के पास पहुंचने लगे। शिक्षकों की शिकायत पर प्रबंधतंत्र से जुड़े लोग स्कूल पहुंच गए। उन्होंने सभी घायल छात्रों को कायमगंज स्थित अपने अस्पताल पहुंचाया। वहां उनकी मरहम पट्टी व एक्सरे कराया गया।
विज्ञापन

वार्डन को पुलिस ने पकड़ा
साथ ही, पुलिस को बुलाकर कानपुर निवासी वार्डन सत्यजीत तिवारी को सौंप दिया गया। कुछ अभिभावक रात को ही स्कूल पहुंचे और अपने बच्चों को ले गए। कुछ अभिभावक सुबह विद्यालय पहुंचे। उनसे भाजपा नेता मिथलेश अग्रवाल ने बताया कि 16 जुलाई को ही वार्डन को रखा गया था। उन्होंने अभिभावकों को भरोसा दिया कि भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें