फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: जिले के प्रमुख उद्योगपति व भाजपा नेता के पति के मुनीम से 8.55 लाख की लूट

Thu, 27 Aug 2026 09:32 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: गोदाम के गेट पर बाइक सवार दो असलहाधारी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन पर मजदूरों को रुपये बांटने के लिए घर से गोदाम जा रहे प्रमुख जिले के उद्योगपति व भाजपा नेता मिथलेश अग्रवाल के पति सत्यप्रकाश अग्रवाल के मुनीम पंकज शर्मा से बाइक सवार दो असलहाधारी बदमाशों ने 8.55 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने मुनीम के सिर और कंधे पर तमंचे की बट से कई वार कर उन्हें घायल कर दिया। कंधे में फ्रैक्चर बताया गया है।

विज्ञापन


तलैया मोहल्ला काजम खान निवासी पंकज शर्मा रुपये से भरा झोला लेकर गोदाम पहुंचे थे। गेट पर पहुंचते ही पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने हमला कर दिया और झोला छीनकर फरार हो गए। दूसरे मुनीम के अनुसार, पंकज के पास 8.55 लाख रुपये थे। सूचना पर सीओ अजय वर्मा और इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसमें घटना कैद नजर आई। पुलिस उनकी पहचान और तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें