Farrukhabad News: कमालगंज-खुदागंज रेलवे स्टेशन के बीच रेल की पटरी चटकने के बाद बुधवार सुबह कन्नौज के सीनियर सेक्शन इंजीनियर की देखरेख में स्थाई मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
फर्रुखाबाद-कानपुर रेलमार्ग पर कमालगंज-खुदागंज रेलवे स्टेशन के बीच रेल की पटरी चटखने के बाद कन्नौज के सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ ने अपनी देखरेख में बुधवार सुबह स्थाई मरम्मत का काम शुरू करवा दिया। यहां से गुजरने वाली ट्रेनों को कॉसन देकर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार रात कालिंदी एक्सप्रेस से दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रात साढ़े 12 बजे के बाद ट्रेन को फर्रुखाबाद स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना किया जा सका। कानपुर की ओर जा रही ट्रेन को कमालगंज स्टेशन और फर्रुखाबाद आ रही पैसेंजर ट्रेन को भी देरी से निकाला जा सका। इससे खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।