फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: मुठभेड़ में इनामी को लगी गोली, तीन बदमाश गिरफ्तार, भाजपा विधायक के मुनीम से की थी लूट

Sun, 19 Jul 2020 04:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
encounter - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद में मैनपुरी के 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने शनिवार दोपहर धीरपुर-नवीगंज मार्ग पर गांव पंचम नगला के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पैरों में गोली लगने से वह घायल हो गया। इससे पहले शुक्रवार रात गांव नगला सुभान में उसके दो साथियों को भी पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया था। तब यह भाग गया था।

विज्ञापन


पकड़े बदमाशों से मुनीम से लूट गई नगदी बरामद की गई है। जनपद एटा के अलीगंज से भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह के मुनीम थाना मेरापुर के गांव सिठौली निवासी दिनेश कुमार से 6 जुलाई को 3.20 लाख रुपये की लूट हुई थी। इस मामले में पुलिस को बदमाशों की तलाश थी। शुक्रवार रात जनपद मैनपुरी के बदमाशों के मोहम्मदाबाद के गांव नगला सुभान में केके राठौर घर पर रुकने की जानकारी मिली।

इस पर पुलिस ने रात में ही दबिश दी। बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर केके राठौर व बदमाश के साथी मैनपुरी थाना कुर्रा के गांव उदनाडाडा खिदरपुर निवासी विकास को गिरफ्तार कर लिया। विकास के ही गांव का इनामी बदमाश अमन चौहान उर्फ गोल्डी उर्फ ब्रजराज भाग गया। रात से एसओजी व पुलिस की दस टीमें उसे तलाश रहीं थीं। शनिवार दोपहर पुलिस ने गोल्डी को धीरपुर से नवीगंज जाने वाले मार्ग पर गांव पंचम नगला के पास जंगल में घेर लिया।
विज्ञापन


इस पर उसने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों पैरों में गोली लगने गोल्डी गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सीएचसी में भर्ती कराया। उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। बता दें कि मैनपुरी पुलिस ने 5 जनवरी को गोल्डी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

 

विज्ञापन

गोल्डी के खिलाफ गुजरात, कानपुर नगर, कानपुर देहात, मैनपुरी व इटावा में हत्या, लूट व डकैती के 18 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बदमाश व उसके साथियों से लूट में प्रयुक्त कार, बाइक व 41 हजार रुपये बरामद किए हैं। एसपी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया  कि विकास व केके राठौर मुनीम से हुई लूट में शामिल थे। इनका भी आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। गोल्डी की गिरफ्तारी की जानकारी संबंधित जनपदों को दे दी गई है। 

एसपी ने घटना स्थल का लिया जायजा, फोरेंसिक टीम ने लिए नमूने
इनामी को पकड़े जाने की जानकारी पर एसपी डॉ. अनिल मिश्र, सीओ सोहराब आलम घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने एसओजी प्रभारी दिनेश गौतम व मोहम्मदाबाद कोतवाल राकेश कुमार से पूरे घटनाक्रम की जानकारी की। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर बरामद तमंचे व खून के नमूूने लिए।

पेट्रोल पंप पर लूट के अलावा प्रधान की हत्या की ली थी सुपारी
गांव उदनाडाडा खिदरपुर के प्रधान से अमन चौहान की पुरानी रंजिश है। उसने प्रधान की हत्या की सुपारी ली थी। वह मोहम्मदाबाद क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर लूट के इरादे से गांव नगला सुभान में केके राठौर के घर पर साथी विकास के साथ आकर रुका था। एसओजी प्रभारी दिनेश गौतम ने इन बातों की पुष्टि की है।

12 घंटे में चार किलोमीटर ही भाग पाया
 गांव नगला सुभान में शुक्रवार रात पुलिस की दबिश पड़ने पर गोल्डी फायरिंग करते हुए भाग निकला था। जंगल के रास्ते से पूरी रात भागने के बाद भी शनिवार दोपहर एक बजे तक महज चार किलोमीटर तक ही भाग पाया और पुलिस की टीमों ने पंचम नगला गांव के पास उसे घेर लिया। कोतवाल राकेश कुमार का कजना है कि पुुलिस रात भर जंगल में कांबिग करती रही तब कामयाब हो सकी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें