फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की मौत, जेल अधीक्षक ने किया ये दावा

Sun, 17 Nov 2024 08:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पत्नी व दत्तक पुत्र ने बताया कि बुधवार को फोन पर बात हुई थी। उन्होंने सब कुछ सही होने की बात कही थी। जेल अधीक्षक का कहना है कि कैदी को दमा की बीमारी थी। जनपद हरदोई थाना बिलग्राम के गांव कुतुवापुर निवासी नन्हे (70) सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। रविवार सुबह हालत बिगड़ने पर जेल वार्डन अनूप कुमार व जितेंद्र कुमार लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पत्नी रामश्री और दत्तक पुत्र अनिल कुमार अन्य रिश्तेदारों के साथ लोहिया अस्पताल पहुंचे। अनिल ने बताया कि गांव में एक व्यक्ति की हत्या हुई थी। उसमें पिता नन्हे को 1985 में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। कुछ महीने जेल में रहने के बाद वह जमानत पर घर आ गए थे। इसके बाद वह तारीखों पर नहीं गए। वर्ष 2018 में पुलिस ने उन्हें दोबारा गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। तभी से वह जेल में सजा काट रहे थे। बुधवार को उन्होंने फोन किया था।

काफी देर बात के दौरान उन्होंने बीमारी आदि की कोई जानकारी नहीं दी थी। अब मौत कैसे हुई समझ नहीं आ रहा है। जेल अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि नन्हे को दमा की बीमारी थी। 15 नवंबर को जेल अस्पताल में भर्ती हुआ था। हालत बिगड़ने पर लोहिया अस्पताल भेजा गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें