फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एक वर्ष से फरियादी लगा रहा चक्कर, सुनवाई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अफीसर्स क्लब फतेहगढ़ में हुए तहसील सदर के संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अधिकारियों ने फरियाद सुनीं। इस दौरान एक फरियादी ने लेखपाल, कानूनगो पर 10 हजार लेने के बाद भी पैमाइश न करने का आरोप लगाया। कुल आई 75 शिकायतों में तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने ऑफीसर्स क्लब में पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, सीडीओ अरविंद कुमार मिश्र सहित सभी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठकर शिकायतें सुनीं।
गांव नगला मनी निवासी ग्रीशचंद्र ने शिकायत की कि नगला पूठा निवासी ग्रामीण ने उनके खेत में तीन बिसवा जमीन जोत ली। लेखपाल व कानूनगो 10 हजार रुपये लेने के बावजूद पैमाइश नहीं कर रहे और न ही रुपये वापस कर रहे हैं।
विज्ञापन

इससे वह एक वर्ष से चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने लेखपाल व कानूनगो से रुपये वापस दिलाने के साथ कार्रवाई करने और खेत की पैमाइश कराने की मांग की। गांव कीरतपुर निवासी अवध बिहारी ने गांव के असरदार लोगों के खिलाफ मिट्टी का अवैध खनन की शिकायत की।
फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव हुसैनपुर नौखंडा निवासी ममता देवी ने शिकायत की कि ससुरालियों के उत्पीड़न से त्रस्त होकर वह पति के साथ याकूतगंज में किराये पर हैं। चार नवंबर को जब वह घर से गृहस्थी का सामान उठाने गई तो पता चला कि जेवर व गृहस्थी का सामान चोरी कर लिया गया।
पूछने पर परिजनों ने उसे व पति के साथ मारपीट की। दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। 15 नवंबर को परिजनों ने बकरी बेचने की बात कहकर घर बुलाया। पहुंचते ही उसके साथ मारपीट करने लगे। खौलता तेल डालकर उसे जला दिया।
महिला ने परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। सुनवाई के दौरान कुल 75 शिकायतें आईं। इसमें सर्वाधिक राजस्व विभाग की 33, पुलिस की 15, विकास विभाग की 6, बिजली की 4, चकबंदी की 2 व अन्य विभागों की 12 शिकायतें शामिल हैं। इनमें तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी सभी शिकायतों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह, एसडीएम रजनीकांत पांडेय, डीएसओ सुरेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें