फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: महिला से दुष्कर्म में दरोगा लाइन हाजिर, दो दिन पहले पत्नी ने दर्ज कराया था मुकदमा

Fri, 30 Jul 2021 01:37 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में महिला से दुष्कर्म के मामले में आरोपी दरोगा को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। दो दिन पहले फतेहगढ़ कोतवाली में दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जनपद लखीमपुर खीरी निवासी महिला ने फतेहगढ़ कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में आरोप लगाया कि शहर कोतवाली में तैनात दरोगा जितेंद्र कुमार शुक्ला ने 2005 में उससे शादी की।
विज्ञापन


इसके बाद उसके तीन बच्चे हुए। कुछ दिनों बाद पता चला कि दरोगा जितेंद्र कुमार शुक्ला की पहले शादी हो चुकी है। तब वह सिपाही थे। पीड़िता ने बताया कि अब दरोगा छह माह के अंदर सेवानिवृत्त होने वाले हैं। विभाग से प्रपत्रों में पत्नी व परिवार के लोगों के नाम मांगे गए। दरोगा ने पहली पत्नी का नाम रिकार्ड में दर्ज कराकर उसको ही पेंशन का हकदार बताया है।

इस पर दूसरी पत्नी ने तीन बच्चों का हवाला देकर दरोगा से गुहार लगाई। इस पर दरोगा ने बच्चों को जान से मारने की धमकी दी थी। डीजीपी से की शिकायत में दुष्कर्म का आरोप लगाया। एसपी के आदेश पर सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा ने जांच के बाद फतेहगढ़ कोतवाल को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिए। मुकदमा दर्ज होने के बाद एसपी ने दरोगा जितेंद्र कुमार शुक्ला को शहर कोतवाली से लाइन हाजिर कर दिया है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें