फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: माफिया अनुपम की कुर्क जमीन पर खड़ी सरसों की फसल जुतवाई

Sun, 17 Nov 2024 08:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
कुर्क की गई जमीन पर बनी पालीथीन की झोपडी तोड़ता सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माफिया अनुपम दुबे की कुर्क जमीन पर खड़ी सरसों की फसल पर नायब तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर ट्रैक्टर चलवा दिया। वहां पड़ी पॉलिथीन की झोपड़ी और उसमें पड़ी चारपाई भी तोड़ दीं। वक्फ श्री हनुमान जी महाराज विराजमान मंदिर के मुख्तयार आम, उनकी पत्नी व पुत्र के विरोध करने पर हिरासत में लेकर थाने बैठा लिया गया।
विज्ञापन


शहर से सटे अर्रापहाड़पुर ग्रामसभा में वक्फ श्री हनुमानजी महाराज विराजमान मंदिर की जमीन को माफिया अनुपम दुबे ने राजस्व अभिलेखों में अपने नाम करवाकर कब्जा कर लिया था। इस मामले में वक्फ के मुख्त्यार आम एकलव्य कुमार ने माफिया अनुपम, उनके भइयों समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। माफिया पर गैंगस्टर की कार्रवाई होने पर जिलाधिकारी के आदेश पर इसे कुर्क कर जमीन तहसीलदार सदर के सुपुर्द कर दी गई थी। वक्फ मंदिर और जमीन की देखरेख कर रहे एकलव्य ने उस पर फसल करनी शुरू कर दी थी।

रविवार दोपहर करीब दो बजे नायब तहसीलदार सनी कनौजिया, कानूनगो अजीत द्विवेदी ने मऊदरवाजा थानाध्यक्ष बलराज भाटी के साथ पहुंचकर ट्रैक्टर से फसल की जुताई शुरू करवा दी। वहां मौजूद एकलव्य कुमार, उनकी पत्नी रजनी, पुत्र आशू ने जब विरोध किया, तो पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया। करीब दो घंटे में पूरी फसल जुतवा दी गई। वहां पड़ी झोपड़ी और चारपाई भी तोड़ दी गई।

जिलाधिकारी के आदेश पर माफिया की जमीन कुर्क की गई थी। इसकी सुपुर्दगी तहसीलदार के पास है। फिलहाल इस पर कोई फसल नहीं बोई जा सकती। अवैध रूप से सरसों बोई गई थी। लिहाजा इसे ट्रैक्टर से जुतवा दिया गया है। अब किसी को कब्जा नहीं करने देंगे। - सनी कनौजिया, नायब तहसीलदार, सदर तहसील

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें