फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में प्याज लादकर फर्रुखाबाद स्थित सब्जी मंडी जा रहा ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटना का शिकार हो गया। शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे थाना क्षेत्र के रजीपुर के निकट स्थित शीतगृह के पास फतेहगढ़ की ओर से जा रहे ट्रक ने सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली में कट मार दिया।
इससे बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली मौके पर ही पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक पर सवार उन्नाव जिले के थाना फतेह चुरसाई के बादल पुरवा निवासी सुरेंद्र कुमार (35), कन्नौज जिला के तालग्राम थाना के तराई खेड़ा निवासी अवनीश व विपिन घायल हो गया। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी।