फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान भूमि पैमाइश का एक मामला तूल पकड़ गया। शिकायतकर्ता की गुहार पर चर्चा के दौरान एसडीएम और क्षेत्रीय विधायक के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। ग्राम मुरैठी निवासी रघुराज सिंह ने गाटा संख्या-43 की पक्की पैमाइश कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में पैमाइश स्वीकृत होने के बावजूद राजस्व टीम कई बार मौके पर पहुंची, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। द्वितीय पक्ष के प्रभाव में पहले तारीख दी गई और बाद में पैमाइश रुकवा दी गई। मामला सामने आने पर विधायक डॉ. सुरभि ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि दबंग और गैंगस्टर प्रवृत्ति के लोगों के दबाव में कार्रवाई रोकी गई है।