फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: मायके में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, पति की प्रताड़ना से थी परेशान, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 03 Jun 2026 11:52 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद के मुबारिकपुर में मायके में रह रही 30 वर्षीय विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में जहानगंज के गांव मुबारिकपुर में मायके में रह रही विवाहिता का शव बुधवार सुबह घर के कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने पति पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निवासी बेचेलाल की बेटी शिल्पी (30) की शादी मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव नगला शीशम निवासी विजय के साथ हुई थी। आरोप है कि विजय शराब पीने का आदी है। इसका विरोध करने पर वह आए दिन शिल्पी के साथ मारपीट करता था।

कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला शव
इसके चलते चार दिन पूर्व बेचेलाल बेटी को अपने घर बुला लाए थे। मंगलवार रात को परिजन भोजन करने के बाद घर की दूसरी मंजिल पर सो गए थे। सुबह परिजन दूसरी मंजिल से नीचे उतरकर आए, तो नीचे कमरे में शिल्पी का शव छत में लगे कुंडे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन कर शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी मिलने पर शिल्पी के ससुराल वाले मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें