फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, सात माह पूर्व हुई थी शादी

Tue, 02 Dec 2025 09:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
शालिनी की फाइल फोटो व मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ा कछपुरा मदनपुर में मंगलवार देर शाम को एक विवाहिता का शव घर के बरामदे में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया पर तहरीर नहीं दी। गांव बड़ा कछपुरा मदनपुर निवासी प्रशांत कुमार शाक्य की शादी 15 अप्रैल 2025 को कन्नौज के गुरसहायगंज के गांव रजलामई निवासी अनिल कुमार की पुत्री शालिनी (21) के साथ हुई थी। दो दिसंबर को शालिनी के ससुर सुरेश राज मिस्त्री का काम करने गए थे।

विज्ञापन


प्रशांत दावत खाने गया था, घर पर शालिनी थी। सास रेशमा देवी गांव में ही अपने पुराने मकान में थीं। देर शाम को वह वापस घर पहुंचीं तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। मुख्य दरवाजे में लगी जाली से देखा तो शालिनी का शव बरामदे की छत में लगे कुंडे में साड़ी के फंदे से लटका था। ग्रामीण ने मामले की सूचना यूपी 112 पर दे दी। पुलिस ने छत के रास्ते आंगन में उतरने के बाद गेट को खोला। जानकारी मिलने रात को मायके वाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। लोगों के समझाने पर वह शांत हो गए और चले गए। कोतवाल विनोद शुक्ला ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें