फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: युवक ने रचाई दूसरी शादी, तलाक का बना रहा दबाव, पीड़िता ने पति समेत तीन पर दर्ज कराई रिपोर्ट

Sat, 06 Jun 2026 06:50 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

नगला चंदेल निवासी युवक ने किशोरी से दूसरी शादी कर ली। बाद में वह उसे छोड़कर अपने गांव में रहने लगा। किशोरी के घर पहुंचने पर उसे परिजन ने भगा दिया। किशोरी ने युवक, उसके पिता व भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के गांव नगला चंदेला निवासी अनुज शाक्य हथियापुर स्थित एक बैंक में बैंक मित्र है। यहां उसने वर्ष 2024 में मऊदरवाजा के एक गांव निवासी किशोरी से शादी कर ली।

विज्ञापन


दोनों हथियापुर में ही किराये के मकान में रहने लगे। अनुज की पहले शादी हो चुकी थी। उस पत्नी से उसके पांच वर्ष का एक बच्चा भी है। उसने इसकी जानकारी किशोरी को नहीं दी। इसी बीच किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके छह माह बाद अप्रैल 2026 में अनुज किशोरी के साथ मारपीट करके अपने घर चला गया। 13 अप्रैल 2026 को किशोरी बच्चे को लेकर गांव नगला चंदेला पहुंची। यहां ससुर अरविंद शाक्य पति अनुज शाक्य और देवर अंकित शाक्य ने उसे घर में नहीं घुसने दिया। उसके साथ मारपीट की।

विज्ञापन

इसके साथ ही तलाक के लिए पांच लाख रुपये देने की पेशकश की पर वह नहीं मानी। शुक्रवार रात किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने ससुर अरविंद, पति अनुज और देवर अंकित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि प्राथमिकी की विवेचना सब इंस्पेक्टर गीतम सिंह करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें