फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, परिजनों का आरोप- दोस्तों ने की है हत्या, जांच शुरू

Fri, 05 Jun 2026 03:11 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: कायमगंज में रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक  का शव मिला है। परिजन उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अस्पताल में जानकारी करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सोतेपुर के पास शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

पुलिस को युवक के पास एक बैग मिला, जिसमें शैक्षिक प्रमाण पत्र और आधार कार्ड रखे थे। दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान पहले विक्रम चौहान पुत्र अबनीश कुमार निवासी भोलेपुर, फतेहगढ़ के रूप में हुई। उसके पास मिले मोबाइल फोन से संपर्क करने पर युवक की पहचान विमल उर्फ विक्की निवासी भोलेपुर के रूप में हुई।

विज्ञापन

दोस्त पर हत्या का आरोप
बताया गया कि विमल अपने दो दोस्तों के साथ गुरुवार को मथुरा में नौकरी करने के लिए घर से निकला था। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसके साथ गए दोनों युवक कहां हैं। इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला व फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है। परिजन ने उसके दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें