युवक की फाइल फोटो व मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
शमसाबाद थाना क्षेत्र के रामपुर जसू गांव में प्रेम प्रसंग के विवाद में 40 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम और क्षेत्राधिकारी ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
रामपुर जसू निवासी रजनेश राजपूत (40) पुत्र वीरेंद्र राजपूत विवाद के चलते कई महीनों से परिवार सहित फर्रुखाबाद में रह रहे थे। उनके पुत्र गुरवचन का गांव निवासी नेम सिंह के साढ़ू मूल निवासी थाना जहानगंज के गांव बरुआ नगला बा हाल निवासी रामपुर जसू धर्मेंद्र कुमार राजपूत की पुत्री साधना से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आठ माह पहले गुरबचन साधना को लेकर घर से चला गया था। बाद में पंचायत के जरिए साधना को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। करीब चार माह पूर्व साधना दोबारा गुरबचन के साथ चली गई। इसी रंजिश को लेकर 24 जून को भी नेम सिंह ने रजनेश पर रमापुर चौराहे पर हमला किया था, जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी।
परिजनों के मुताबिक, मंगलवार रात करीब नौ बजे आरोपियों ने रजनेश के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। और भाई के घर भेज कर वापस गई थी युवक के भाई अमोल ने आरोप लगाया कि नेम सिंह, उसकी पत्नी नाम ना मालूम और और साडू धर्मेंद्र, उसकी पत्नी रजनी ब चार अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर भाई को पीटा और परिवार को धमकाया। मारपीट के बाद रजनेश घर में बेहोश की हालत में थे सुबह हेंडपम के पास उनका शव मिला। सुबह करीब 6:30 बजे अमोल ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। रजनेश की पत्नी आरती, पुत्र गुरवचन, गोलू पुत्री, दीक्षा और दिव्या का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सचिन चौधरी ने बताया अभी मौखिक सूचना मिली है तहरीरमिलने पर कोई कार्रवाई की जाएगी।