फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: पेड़ से गमछे के फंदे से लटका मिला मजदूर का शव, परिजन नहीं बता सके वजह, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 10 Mar 2026 11:58 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम राई निवासी मजदूर का शव मंगलवार सुबह खंडौली गांव में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में घर से मजदूरी करने के निकले मजदूर का शव गांव खंडौली में पेड़ पर गमछे से मंगलवार सुबह लटका मिला। परिजन आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं कर सके और न ही किसी पर कोई आरोप भी नहीं लगाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार, राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव राई निवासी रामलड़ैते (50) शराब पीने का आदी था। सोमवार को वह घर से पांचाल घाट मजदूरी करने के लिए गया था।

विज्ञापन

इसके बाद वह शाम को वापस घर नहीं पहुंचा। परिजन ने उसकी खोजबीन की, पर कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने गांव खंडौली निवासी राजेश सिंह के गेहूं के खेत में खड़े बबूल के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका देखा। इससे वहां भीड़ लग गई। परिजन भी पहुंच गए और चीख पुकार मच गई। पुत्र दीपक ने थाना राजेपुर में सूचना दी। इस पर उपनिरीक्षक जेपी वर्मा मौके पर पहुंचे और छानबीन की।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वहीं, फाॅरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने लिए। रामलड़ैते की पत्नी गुड्डी देवी की मृत्यु लगभग छह वर्ष पूर्व हो चुकी है। इसके बाद रामलड़ैते ने संगीता के साथ दूसरी शादी की थी। संगीता से विवाद होता रहता था। संगीता इन दिनों मायके में थी। प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और छानबीन में मिलने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें