फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: ट्रेडिंग के नाम पर लैब संचालक से 11.67 लाख की ठगी, शेयर मार्केट में अच्छे मुनाफे का दिया झांसा

Tue, 15 Sep 2026 09:30 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहर के बढ़पुर स्थित फोटो लैब संचालक से ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगों ने अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 11.67 लाख रुपये की ठगी कर ली। लैब संचालक ने साढ़े पांच माह में यूपीआई से 26 बार में रुपये ट्रांसफर किए। साइबर ठगों के मोबाइल बंद होने पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


शहर के कादरीगेट थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी कुलदीप मिश्र की बढ़पुर में लैब है। उन्होंने साइबर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा कि अप्रैल में उनके पास दो नंबरों से ट्रेडिंग के लिए फोन आए। फोन करने वाले व्यक्ति ने ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट की एप्लीकेशन मोबाइल में डाउनलोड कराई। कहा कि रुपये जमा करो और इसमें रकम काफी बढ़कर मिलेगी। मुनाफे के झांसे में आकर 11 लाख 67 हजार 91 रुपये अपने बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर किए। जब उनकी रकम वापस नहीं हुई और साइबर ठगों के मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गए तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इस पर उन्होंने एनसीआरपी पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज कराई। कुलदीप मिश्र ने बताया कि अप्रैल से अब तक उन्होंने 26 बार में रुपये ट्रांसफर किए।

आठ लीटर अवैध शराब बरामद की
आबकारी निरीक्षक सुधांशु चौधरी ने स्टाफ के साथ कायमगंज क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर में दबिश दी। इस दौरान आठ लीटर अवैध शराब बरामद कर मौके पर मिली 360 किलो लहन नष्ट की। इसमें दो प्राथमिकी दर्ज कराई गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें