फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी सीएमएस के पद पर काम करने से खड़े किए हाथ, डीएम को पत्र लिख कहा किसी और को दें दायित्व

Fri, 24 Apr 2020 07:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
(फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डा. अशोक कुमार ने  पारिवारिक असमर्थता दिखाते हुए डीएम को पत्र लिखा। कहा कि वह सीएमएस के पद पर  काम करने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन


लोहिया अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डा. अशोक कुमार ने 22 अप्रैल 2020 को डीएम को  पत्र लिखा। इसमें कहा, शासन ने 22 अप्रैल 2018 को डा. उदयवीर को सीएमएस के पद पर स्थानांतरित किया गया था, मगर उन्होंने यहां चार्ज नहीं लिया।

पांच फरवरी 2020 को  शासन ने डा. उदयवीर को बरेली जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर तैनात कर  दिया था। डा. उदयवीर ने जब कार्यभार ग्रहण नहीं किया तो डा. अशोक कुमार को  प्रभारी सीएमएस की जिम्मेदारी दे गई था।
विज्ञापन


इसी दौरान छह माह से अधिक समय तक वरिष्ठ  परामर्शदाता डा. एसपी सिंह भी सीएमएस के पद पर तैनात रहे। डा. अशोक कुमार ने अब  सीएमएस का पदभार संभालने में अपनी असमर्थता व्यक्त की। डीएम से किसी और को यह  दायित्व देने का आग्रह किया है।

लोहिया में डा. एसपी सिंह और डा. वीके दुबे वरिष्ठ चिकित्सक हैं। प्रभारी सीएमएस ने भी इन्हीं चिकित्सकों में से किसी को कार्यभार सौंपने का आग्रह किया है। डा. एसपी सिंह पहले भी सीएमएस के पद पर काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें