फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: छिपकली पड़ी चाय पीने से दंपती समेत परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ी

Wed, 01 Jul 2026 12:09 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

छिपकली पड़ी चाय पीने से दंपती समेत परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार होने पर सभी लोग घर चले गए। शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाने के बानगांव निवासी गोविंद (36) के घर पर मंगलवार सुबह चाय बनाई गई। चाय को गोविंद के अलावा उनकी पत्नी सोनम (34), पुत्री प्रतीक्षा (14), प्रतिज्ञा (12) और पुत्र अंशू प्रताप (8) ने पी।

विज्ञापन


बाद में चाय बनाने वाले भगोने को देखा तो उसमें मरी छिपकली देख होश उड़ गए। कुछ ही देर में परिवार के लोगों को घबराहट होने लगी। इसके बाद गोविंद के पिता सत्यपाल और अन्य परिजन सभी को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। यहां परिवार के पांचों लोगों का इलाज किया गया।

विज्ञापन

करीब दो घंटे बाद आराम मिलने पर परिजन घर चले गए। गोविंद ने बताया कि छिपकली चाय में पूरी तरह उबल गई थी। भगोने में कुछ चाय बच गई थी, लिहाजा उसे छानने के बाद पता चला था। फिलहाल तबीयत ठीक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें