फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में लगी आग, इलाज शुरु होने से पहले विवाहिता ने तोड़ा दम, पूरे घर का सामान जलकर खाक

Mon, 04 May 2020 09:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद के मेरापुर थानाक्षेत्र में  संदिग्ध हालात में आग लगने से विवाहिता की झुलसकर मौत हो गई। धुआं उठने पर  पहुंचे पड़ोसियों ने आग बुझाने की कोशिश की तो उनके हाथ भी झुलस गए। घर का पूरा सामान  भी जल गया। उसके ढाई-ढाई साल की जुड़वां बेटियां हैं। 
विज्ञापन


मेरापुर थानाक्षेत्र के गांव अर्जुनपुर निवासी मोहित पाल की पत्नी रिंकी (24) सोमवार  सुबह घर में अकेली थी। परिवार के लोग खेत में काम करने गए थे। साढ़े नौ बजे एक कमरे में आग  लग गई। चीख-पुकार और धुआं देखकर पड़ोसी पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया।

इसमें दो पड़ोसियों के हाथ भी झुलस गए। सूचना पर घर पहुंचे, परिजन एंबुलेंस से रिंकी को लेकर लोहिया  अस्पताल पहुंचे, यहां इलाज शुरू होता कि उससे पहले ही मौत हो गई। जेठानी प्रेमलता ने बताया कि रिंकी गैस पर खाना बना रही थी। उसी वक्त आग लग गई। मकान का पूरा सामान भी जल गया।
विज्ञापन


रिंकी के ढाई-ढाई साल की जुड़वां बेटी नेहा और निधि  हैं। रिंकी की शादी 2015 में हुई थी। उसका मायका बेवर थाने के गांव कौआटांडा में है। शव  को मोर्चरी में रखवा दिया गया। पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि  मायके वालों के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें