फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, दीपावली से पहले उजड़ गया परिवार

Mon, 13 Oct 2025 07:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

फर्रुखाबाद जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसा लुधईया पावर हाउस के पास हुआ।
विज्ञापन
कमलेश मिश्रा व आलोक मिश्रा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अचरा मार्ग पर लुधईया बिजली पावर हाउस के पास सोमवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। दीपावली से पहले हुए इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव पिलखना के मजरा बिछौली निवासी कमलेश मिश्रा (70) अपने पुत्र आलोक मिश्रा (36) के साथ बाइक से कायमगंज स्थित कोल्ड स्टोर पर आलू का बीज लेने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को सीएचसी कायमगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. विपिन कुमार ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उनकी पहचान जेब में मिले पैन कार्ड से हुई।

विज्ञापन


मृतक कमलेश मिश्रा शिक्षा विभाग में लिपिक पद पर कार्यरत थे और कुछ वर्ष पहले कन्नौज से सेवानिवृत्त हुए थे। आलोक दिल्ली की एक फैक्ट्री में काम करता था और दीपावली पर परिवार संग गांव आया हुआ था। सोमवार को पिता-पुत्र खेत की जुताई के बाद कोल्ड स्टोर से आलू का बीज लेने निकले थे, तभी यह हादसा हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। शवों को देखकर परिजन दहाड़ें मारकर रोने लगे। आलोक के पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चे 12 वर्षीय जुड़वां शौर्य और श्रियांशी, तथा नौ वर्षीय देवांशी हैं।सूचना पर एसआई जगदीश वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें