Farrukhabad News: मऊदरवाजा थाना क्षेत्र स्थित रामपुर ढपरपुर गांव निवासी किसान का शव आमिलपुर शराब ठेके के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शनिवार रात वह बाइक से अपने धान के खेत की रखवाली करने निकले थे।
फर्रुखाबाद जिले के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव रामपुर ढपरपुर निवासी बेचेलाल राजपूत (55) शनिवार रात आठ बजे बाइक से भिड़ाओर में होने धान के खेत की रखवाली करने निकले थे। आमिलपुर शराब ठेका के उनकी बाइक ख़डी मिली। बेचेलाल बेहोशी हालत में पड़े मिले।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे भतीजे और पुत्र दीपचंद्र परिवार के साथ पहुंचे। उन्हें लोहिया अस्पताल में लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। भतीजे ने बताया कि चाचा की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या की गई है। उनका जमीन को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। शव मोर्चरी में रखवा कर पुलिस को सूचना दी गई है।