फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: इमली के पेड़ पर मिला टिड्डियों का झुंड, एक किसान ने कपड़े से मारी टिड्डियां, मचा हड़कंप

Thu, 28 May 2020 06:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
कृषि विभाग की टीम ने लोगों को गांव जाकर किया जागरूक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से आने वाले टिड्डी दल का खतरा अभी टलता नजर नहीं आ रहा है। फर्रूखाबाद से सटे गांव सुभानपुर में इमली के पेड़ पर 60-70 टिड्डियों का एक छोटा झुंड दिखाई दिया। इससे गांव में हड़कंप मच गया। एक किसान ने कुछ टिड्डियां मार दीं।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे एसडीएम अमित आसेरी व कृषि विभाग के कर्मचारियों को मरी र्हुइं टिड्डियां दिखाईं। इन टिड्डियों को स्थानीय ही माना है। इन दिनों पाकिस्तानी टिड्डी दल के खतरे से किसान चौकन्ना हैं। प्रशासन भी अलर्ट है। बृहस्पतिवार सुबह गांव सुभानपुर में टीपू खां के घर के पास खड़े इमली के पेड़ पर 60-70 टिड्डियों का एक छोटा झुंड दिखाई दिया।

यह देख टीपू खां ने कपड़े को झुंड में मारा तो कुछ टिड्डियां मर गईं। इसकी जानकारी होने पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर एसडीएम अमित आसेरी भी वहां पहुंच गए। उन्होंने कृषि विभाग को सूचना दी। उप कृषि निदेशक राजकुमार व जिला कृषि अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह गांव पहुुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टिड्डी दल आने पर अपने खेतों में धुआं कर कनस्तर, थाली, कटोरी आदि तेज आवाज में बजाएं और गंधक पोटास के धमाके करें। इससे टिड्डी दल का रुख बदल जाएगा। इस दौरान एडीओ कृषि भगवान सिंह, विज्ञान सिंह व मनोज कुमार भी मौजूद रहे। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आंधी में कुछ टिड्डियां आ गई थीं। अभी टिड्डी दल नहीं आया है। फिलहाल किसानों के लिए चिंता की बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें