फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: खेत में पानी लगाते समय किसान की मौत, औंधे मुंह पड़ा मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 13 Jul 2026 10:51 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अलादादपुर में रविवार रात धान के खेत में पानी लगाते समय एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव अलादादपुर निवासी शरद यादव (40) रविवार रात अपने धान के खेत में पानी लगा रहे थे। उनके भाई रामकुमार उन्हें खेत पर छोड़कर घर लौट आए थे। देर रात तक शरद के घर न पहुंचने पर परिजन करीब साढ़े 10 बजे खेत पर पहुंचे। वहां वह पानी में औंधे मुंह पड़े मिले। परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


शरद की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने पीछे पत्नी सीमा, 12 वर्षीय जुड़वा बेटे विकास और विनय तथा पुत्री नैना को छोड़ गए हैं। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें