फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: गोहत्या के 25 हजार के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Mon, 13 Jul 2026 10:59 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोहत्या अधिनियम के मामले में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश चंदा उर्फ चांद मियां से सोमवार को कोतवाली पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अभियुक्त को मीरपुर से कलाखेल जाने वाले खड़ंजा मार्ग के पास जंगल में घटना में प्रयुक्त बांका और छुरी की बरामदगी के लिए ले जाया गया था। इसी दौरान वह पुलिस अभिरक्षा से छूटकर भाग निकला और झाड़ियों में छिपाकर रखा अवैध तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे और निशानदेही पर 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक बांका और एक छुरी बरामद की है। मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में कोतवाली कायमगंज में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें