फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: ड्यूटी पर जा रहे कर्मी की बाइक खंती में गिरी, रात भर खंती में बेसुध पड़े रहने से मौत, जांच शुरू

Thu, 25 Jun 2026 09:48 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: मोहम्मदाबाद में ड्यूटी जा रहे कोल्ड स्टोरेज कर्मी की बाइक खंती में गिरने से मौत हो गई। घायल अवस्था में रात भर पड़े रहने के कारण उनकी जान चली गई। सुबह राहगीर की सूचना पर पुलिस ने शव बरामद किया।
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुडगांव रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय कोल्ड स्टोरेज कर्मी की मौत हो गई। मृतक रात में ड्यूटी के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में बाइक खंती में गिर जाने के कारण वह रात भर घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा रहा। सुबह राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतक महेंद्र सिंह (55) पुत्र रामपाल सिंह निवासी हिसामपुर थाना जहानगंज का निवासी था।  वह ड्यूटी करने सुमंगल कोल्ड स्टोरेज में रात 10 बजे घर से ड्यूटी को निकला था। रास्ते में गैस प्लांट की मोड़ से पहले किसी कारण मोटर बाइक खंती में जा गिरी और वह घायल हो गया। घायल अवस्था में रात भर पड़े रहने से उसकी मौत हो गई।

Trending Videos

खंती में पड़ा हुआ था शव
सुबह जब ग्राम गुड़गांव के रहने वाले अवधेश सिंह भदौरिया टहलने के लिए गैस प्लांट की तरफ आए, तो उन्होंने देखा की खंती में किसी अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। अवधेश सिंह भदौरिया ने 112 नंबर पुलिस को इस घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने मोटरसाइकिल का नंबर ट्रेस करके पता किया, तो हिसामपुर का पता मिला।
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इसके बाद थाना पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने शव की पहचान पुष्पेंद्र ने अपने भाई के रूप में की। मृतक के दो बेटे, एक बेटी, बड़े बेटे की शादी हो गई है। कोल्ड में नौकरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें