फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: सांड़ के हमले में बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश, जल्द कार्रवाई की मांग

Thu, 19 Mar 2026 08:31 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सुरेश चंद्र गंगवार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पितौरा में बृहस्पतिवार सुबह आवारा सांड़ के हमले में 75 वर्षीय सुरेश चंद्र गंगवार की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में आक्रोश है। गांव पितौर निवासी सुरेश चंद्र सुबह करीब 7:30 बजे घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। हमले में वह जमीन पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह सांड़ को भगाया।

विज्ञापन


बेटा बृजेश उन्हें इलाज के लिए आगरा ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में हालत बिगड़ने पर एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सांड़ पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका था, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। गांव के आसपास कई आवारा सांड़ घूम रहे हैं। इससे लोगों में डर बना हुआ है। खंड विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए टीम भेजी जाएगी। वहीं, ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें