फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: एक दशक से बिना पंजीकरण चलते मिला डॉ. जाकिर हुसैन हेल्थ केयर सेंटर, CMO ने तीन दिन में मांगा जवाब

Tue, 28 May 2024 11:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

फर्रुखाबाद में एक दशक से बिना पंजीकरण के डॉ. जाकिर हुसैन हेल्थ केयर सेंटर चलते मिला। सीएमओ ने तीन दिन में जवाब मांगा है। जवाब न मिलने पर एफआईआर की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
डॉ. जाकिर हुसैन हेल्थ केयर सेंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में नवाबगंज स्थित पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के जाकिर हुसैन ट्रस्ट का डॉ. जाकिर हुसैन हेल्थ केयर सेंटर साल 2013 से बिना पंजीकरण के चल रहा है। मंगलवार को सीएमओ यहां निरीक्षण के लिए पहुंचे तो मामला सामने आया। सीएमओ ने देर शाम ट्रस्ट को नोटिस भेजकर तीन दिन में जवाब मांगा है। जवाब न देने पर एफआईआर की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के नाना व पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के नाम से नवाबगंज में ट्रस्ट है। पूर्व विदेश मंत्री की पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद इसकी देखरेख करती हैं। दिव्यांग उपकरण घोटाले के मामले में जाकिर हुसैन ट्रस्ट को पूर्व में सीज किया जा चुका है। इसमें अभी डॉ. जाकिर हुसैन हेल्थ केयर सेंटर संचालित हो रहा है। 2013 में इसकी शुरुआत हुई थी। ट्रस्ट के पास दो दिन पहले डॉक्सीसाइक्लिन (एंटीबॉयोटिक) के 18 हजार कैप्सूल फेंके गए थे। इसके चलते सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने कालाबाजारी के शक में जाकिर हुसैन ट्रस्ट में चल रहे हेल्थ केयर सेंटर की जांच की।

उन्हें मौके पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि डॉ. जाकिर हुसैन हेल्थ केयर सेंटर का उनके कार्यालय में पंजीकरण नहीं है। मौके पर जो दवाएं मिलीं वह सरकारी नहीं थीं, बल्कि ट्रस्ट की खरीदी हुई थीं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं मिला। कंप्यूटर ऑपरेटर, चालक सहित तीन लोग मौके पर मिले थे। पांच-छह बेड पड़े थे। कोई मरीज भर्ती नहीं था। अस्पताल में पैथाेलॉजी लैब व एक्सरे मशीन भी लगी है। डायलिसिस कक्ष पर ताला लगा था। फार्मेसी स्टोर में दवाएं भी थीं। देर शाम सीएमओ ने ट्रस्ट को नोटिस भेजकर तीन दिन में आठ बिंदुओं पर जवाब मांगा है। सीएमओ ने बताया कि जवाब न मिलने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ पूछेंगे तो जवाब देंगे
पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद ने बताया कि डॉ. जाकिर हुसैन हेल्थ केयर सेंटर के पंजीकरण के संबंध में उनके प्रतिनिधि उजैर खां को ही जानकारी होगी। इस संबंध में फोन पर हुई बातचीत में उजैर खां ने बताया कि 2013-14 से अस्पताल में ओपीडी शुरू है। पंजीकरण के संबंध में पता करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें