फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad Weather: कायमगंज में आसमान से आफत, कई इलाकों में जलभराव, किसानों के चेहरे पर लौटी खुशी

Wed, 01 Jul 2026 12:37 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: कायमगंज में सुबह हुई भारी बारिश के कारण कोतवाली परिसर और मुख्य सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। वहीं, दूसरी ओर मक्का और गन्ने की फसल को पानी मिलने से किसानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में झमाझम बारिश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह हुई झमाझम बारिश से नगर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। कोतवाली परिसर, मुख्य चौराहा, ट्रांसपोर्ट क्षेत्र, बजरिया, सधवाड़ा और जटवारा रोड पर घुटनों तक पानी भर गया। फरियादियों को कोतवाली में गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा।

विज्ञापन



http://
विज्ञापन



वहीं, कंप्यूटर कक्ष और आवासीय हिस्सों तक भी पानी पहुंच गया। कई दुकानों और निचले इलाकों के घरों में पानी घुसने से लोगों को परेशानी हुई। शहर में भी सुबह हल्की बारिश हुई। बूंदाबादी होती रही। वहीं गन्ना और मक्का आदि फसलों को लाभ हुआ, इससे किसान खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें