फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शक्तिनगर में एचटी लाइन के दो पोल जर्जर, कभी भी गिर सकती है हाईटेंशन लाइन, एसडीओ बोले- जल्द बदलेंगे

Sat, 14 Mar 2026 11:55 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शुक्लागंज के शक्तिनगर में एचटी लाइन के दो लोहे के खंभे पूरी तरह जर्जर होकर गिरने की कगार पर हैं। विभाग ने जल्द ही नए पोल लगाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
जर्जर बिजली के खंभे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में मोहल्ला शक्तिनगर वार्ड संख्या पांच की गलियों से गुजरी एचटी लाइन के दो लोहे के पोल जर्जर अवस्था में हैं। किसी भी समय जमीन से उखड़ कर गिर सकते हैं, जिसको लेकर स्थानीय लोगों में दहशत है। लोगों का कहना है कि जानकारी बिजली विभाग को दी जा चुकी है लेकिन अब तक खंभे नहीं बदले जा सके।

विज्ञापन

वार्ड के सभासद प्रतिनिधि रोहित कुमार ने बताया कि मोहल्ले से दो पोल एचटी लाइन के गुजरे हैं, जिनसे मोहल्ले के अलावा अन्य क्षेत्रों को बिजली आपूर्ति होती है। पोल जमीन से पूरी तरह से जर्जर हो चुके है जिनका लोहा गल चुका है और जंक लग चुकी है। ऐसे में किसी भी रोज यदि तेज हवा चली, तो पोल एचटी लाइन समेत सड़क पर गिर सकता है।

विज्ञापन

http://



जल्द ही हटाए जाएंगे जर्जर पोल

इससे बड़ा हादसा हो सकता है। इसकी जानकारी बिजली विभाग को दी चुकी है। वहीं, मोहल्ले के लोगों नेे बताया कि पोल के आस-पास से गुजरने के दौरान काफी भय लगता है हल्की हवा चलने पर भी पोल हिलता है जिससे लोग दहशत में रहते है। एसडीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। जल्द ही जर्जर पोल को हटाकर वहां नए पोल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें