शव के पास में मोबाइल, ईयरफोन, तंबाकू की पुड़िया और जूते पड़े थे। एसपी विकास कुमार, एएसपी डॉ संजय कुमार, सीओ कायमगंज सत्येंद्र सिंह सहित फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। चचेरे भाई अवधेश ने ताऊ रामनिवास के खिलाफ कुलदीप की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कुलदीप शराब पीने का आदी था। दोनों में शुक्रवार को झगड़ा हुआ था। कुलदीप दूसरे मकान की छत पर सो गया।
रामनिवास ने पुत्र की सोते समय गर्दन व सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी। सुबह शौच के लिए जाते समय रामनिवास की सदमे से मौत हो गई। एसपी विकास कुमार ने बताया कि प्रतीत होता है कि रामनिवास ने पुत्र की हत्या की है। उसके अंगौछे में खून के निशान मिले है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।