फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: सीपी स्कूल कायमगंज का बोर्ड परीक्षा में दबदबा, मेघल गुप्ता 98.8% और चक्रेश 97.25%  बने जिला टॉपर

Thu, 30 Apr 2026 02:43 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: जिले के सीपी स्कूल के मेघल गुप्ता 98.8% अंकों के साथ हाई स्कूल के जिला टॉपर बने हैं। इंटरमीडिएट में इसी स्कूल के चक्रेश ने 97.25% अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान पाया है। हाई स्कूल में आशी गंगवार और इंटरमीडिएट में आर्यन राज ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
सीआईएससीई बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में आईसीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम में सीपी स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में अपना दबदबा कायम रखा। हाई स्कूल वर्ग में मेघल गुप्ता ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया। वहीं, इंटरमीडिएट में चक्रेश ने 97.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। हाई स्कूल में आशी गंगवार ने 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन

वहीं, सोहन अग्नोत्री ने 94.4 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट वर्ग में आर्यन राज ने 95.5 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा और कशिश गंगवार ने 94.50 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रों की इस सफलता से स्कूल और उनके घरों में खुशी का माहौल है। परिजनों व शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई। प्रधानाचार्य आरके बाजपेई व एसके बाजपेई ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें